पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ निवासी नौसेना के आॅन ड्यूटी लेफ्टिनेन्ट
कमान्डर श्री योगेश तिवारी की उत्तराखण्ड राज्य में एक पर्वतारोहण अभियान
में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी
मुख्यमंत्री ने श्री तिवारी के परिजनों को 50 लाख रु0
की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की
श्री योगेश तिवारी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा
जनपद की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की
मुख्यमंत्री ने श्री तिवारी के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की
लखनऊ: 03 अक्टूबर, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद प्रतापगढ़ निवासी नौसेना के आॅन ड्यूटी लेफ्टिनेन्ट कमान्डर श्री योगेश तिवारी की उत्तराखण्ड राज्य में एक पर्वतारोहण अभियान में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री जी ने श्री तिवारी के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने श्री योगेश तिवारी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री जी ने श्री तिवारी के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा श्री तिवारी के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।
——-





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-