मुख्यमंत्री ने जनपद चित्रकूट में मिट्टी का टीला धंसने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
जिला प्रशासन के अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश
दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 02 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश
घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए
लखनऊ: 19 फरवरी, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद चित्रकूट में मिट्टी का टीला धंसने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 02 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए।
——–




More Stories
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-
शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं-
वोटों के लिए पागल कहे जाने पर भड़के कमल नाथ, बोले- सड़कछाप गुंडे की भाषा बोल रहे सीएम शिवराज-