October 28, 2026

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में श्री नरेन्द्रनाथ वर्मा  के आवास पहुंचकर उनके पिता स्व0 धर्मेन्द्रनाथ वर्मा  के निधन पर शोक व्यक्त किया- अजय मिश्रा

Spread the love

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में श्री नरेन्द्रनाथ वर्मा

के आवास पहुंचकर उनके पिता स्व0 धर्मेन्द्रनाथ वर्मा

के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ: 03 फरवरी, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में श्री नरेन्द्रनाथ वर्मा के बेतियाहाता स्थित आवास पहुंचकर उनके पिता स्व0 धर्मेन्द्रनाथ वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व0 धर्मेन्द्रनाथ वर्मा के परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री धर्मेन्द्रनाथ वर्मा शोषितों एवं वंचितों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में स्व0 श्री वर्मा ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्री जयन्त नार्लिकर, जिलाधिकारी श्री के0 विजयेन्द्र पाण्डियन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जोगेन्द्र कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

———