पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मुख्यमंत्री ने जनपद कासगंज में हाईटेंशन लाइन टूटने की दुर्घटना में लोगों की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश
ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को प्रति मृतक परिवार 05 लाख रु0 की सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश
अपर मुख्य सचिव ऊर्जा तत्काल प्रकरण की जांच करें: मुख्यमंत्री
लखनऊ: 02 मई, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कासगंज में हाईटेंशन लाइन टूटने की दुर्घटना में लोगों की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को प्रति मृतक परिवार 05 लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी द्वारा अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को तकाल प्रकरण की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है।
——–

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-