August 13, 2026

मुख्यमंत्री ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए बेहतर कोविड प्रबन्धन पर बल दिया- अजय मिश्रा

Spread the love

मुख्यमंत्री ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए बेहतर कोविड प्रबन्धन पर बल दिया

 

अब हमारे पास कोरोना के विरुद्ध संघर्ष के लिए बेहतर संसाधन और अनुभव है, इसका प्रभावी उपयोग किया जाना चाहिए

 

इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर का कोरोना के विरुद्ध जंग में बेहतर उपयोग किया जाए

 

इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर का सर्विलांस, एम्बुलेंस की उपलब्धता, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से संवाद आदि में प्रभावी प्रयोग किया जाए

 

लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर, वाराणसी में इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर के माध्यम से टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध करायी

 

जनपद कानपुर नगर में कोविड-19 संक्रमित मरीजों को बेड की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए रामा मेडिकल काॅलेज को डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पिटल बनाए जाने के निर्देश

 

प्रतिदिन 01 लाख आर0टी0पी0सी0आर0

टेस्ट सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी प्रयास करें

 

नगर विकास विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग सम्पूर्ण प्रदेश में

स्वच्छता, सैनिटाइजेशन एवं फाॅगिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करें

 

‘विशेष टीका उत्सव’ के दौरान सभी जनपदों में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

 

वैक्सीन की वेस्टेज को 01 प्रतिशत तक सीमित रखा जाए