पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मुख्यमंत्री ने कानपुर नगर में आयोजित स्व0 चौधरी हरमोहन सिंह यादव
के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया
स्व0 चौधरी हरमोहन सिंह यादव जी ने अपना सम्पूर्ण
जीवन समाज व देश के लिए समर्पित किया: मुख्यमंत्री
स्व0 चौधरी हरमोहन सिंह यादव का जीवन लोगों के लिये प्रेरणादायी
लखनऊ: 18 अक्टूबर, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कानपुर नगर में आयोजित स्व0 चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्व0 चौधरी हरमोहन सिंह यादव जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज व देश के लिए समर्पित किया। वह सही मायने में समाज के वंचित व गरीब लोगों की आवाज को सुनते थे। उनके जन्म शताब्दी समारोह के माध्यम से उनके समर्थकों को समाज सेवा की प्रेरणा मिलेगी। हर नागरिक चाहे वह किसी भी विचारधारा से जुड़ा हो उनके प्रति सम्मान का भाव रखता है। उनका जीवन समाज व राष्ट्र के लिये समर्पित था। उन्होंने कहा कि स्व0 चौधरी हरमोहन सिंह यादव का जीवन लोगों के लिये प्रेरणादायी है।
——–





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-