पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की
राहत कार्य पूरी सक्रियता से संचालित करने तथा प्रभावितों को
तत्परतापूर्वक मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश
अतिवृष्टि और खराब मौसम के चलते जनहानि, पशुहानि के साथ-साथ क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन करते हुए पीड़ितों को अनुमन्य राहत राशि शीघ्र उपलब्ध करायी जाए
अतिवृष्टि से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को फसलों की हानि का
आकलन करते हुए इसकी रिपोर्ट शासन को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश
धान क्रय केन्द्रों को खुले रखने के निर्देश
किसानों से धान की खरीद की जाए, इस कार्य
में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए: मुख्यमंत्री
लखनऊ: 18 अक्टूबर, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां एक बैठक में प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने राहत कार्य पूरी सक्रियता से संचालित करने तथा प्रभावितों को तत्परतापूर्वक मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अतिवृष्टि और खराब मौसम के चलते जनहानि, पशुहानि के साथ-साथ क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन करते हुए पीड़ितों को अनुमन्य राहत राशि शीघ्र उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को फसलों की हानि का आकलन करते हुए इसकी रिपोर्ट शासन को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को शीघ्र राहत पहुंचायी जा सके।
मुख्यमंत्री जी ने धान क्रय केन्द्रों को खुले रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों से धान की खरीद की जाए। इस कार्य में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यदि धान क्रय में नमी की समस्या आए तो धान को सुखाने की व्यवस्था केन्द्र पर ही की जाए। केन्द्र पर पंखे इत्यादि की व्यवस्था कर धान को सुखाया जाए।
———





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-