April 22, 2026

मुख्यमंत्री कार्यालय में समीक्षा अधिकारी बताकर पुलिस को अर्दब लेने के आरोपी गिरफ्तार-

Spread the love

मुख्यमंत्री कार्यालय में समीक्षा अधिकारी बताकर पुलिस को अर्दब लेने के आरोपी गिरफ्तार* दारागंज प्रयागराज। जनपद प्रयागराज पुलिस ने बीती रात में खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय में समीक्षा अधिकारी बता कर पुलिस पर रौब गांठने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक के अनुशार हिरासत में लिए गये तीन अभियुक्तो के विरुद्ध शान्तिभंग धारा में न्यायालय भेजा गया।जानकारी के अनुसार, एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार के निर्देशन में कानून ब्यवस्था दृस्टिगत जनपद प्रयागराज दारागंज प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र कुमार दुबे के नेतृत्व में उनकी पुलिस 19 व 20 फरवरी 22 की रात्रि क्षेत्र में भ्रमण व वाहनों की जांच कर रही थी, उसी दौरान सरदार पटेल संस्थान के पास एक बजे शराब के नशे की हालत में प्रथम पक्ष के विकास दूसरे पक्ष आशीष निवासी कोहड़ार मेजा हाल पता झूंसी व रवि निवासी छिबहिया के गाड़ी में टक्कर लगने को लेकर विवाद हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो को समझाने का प्रयास किया इतने में विकास कुमार निवासी ककरा सरायइनायत के युवक ने खुद को समीक्षा अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय बताकर पुलिस को अर्दब में लेना शुरू कर दिया। मौके की स्थित देख उसकी हरकतों पर शक होने के चलते पुलिस ने जब उसकी जांच की तो फर्जी समीक्षा अधिकारी पाया और पता चला कि वह ड्राइवर है जिसके बाद मौके पर एस आई यु टी सतीश शाहू, कास्टेबल अभिनाथ सिंह ने तीनों को हिरासत में ले लिए और आगे की कानूनी कार्यवाही पूरी की l