*मुकदमे का वांछित आरोपी जिन्दा बमो के साथ किया गया गिरफ्तार*
कोरांव प्रयागराज।कोरांव पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस का कहना है कि जब आरोपी पकड़ा गया तो उसके का पास से आधा दर्जन जिन्दा बम मिले बरामद हुए बम समेत आरोपी को थाना कोरांव पर लाया गया जहा एक्सपर्ट टीम के माध्यम से जिन्दा बमो को निष्क्रिय कराये गये सघन पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध आगे की पुलिस कार्यवाही की गई।उक्त गिरफ्तारी कार्यवाही- एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी करने हेतु दिए गये निर्देश के कड़ी में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधिकारी मेजा विमल किशोर मिश्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह रविवार अपने हमराही पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में अपराधियो की तलाश कर रहे थे इसी बीच मुखबीर ने कहा की साहब थाने में दर्ज मुकदमा 259/2022 से सम्बन्धित जिस आरोपी की आप तलास कर रहे है इस समय रत्योंरा मोड़ चौराहे के पास मौजूद है और कही जाने के फिराक में है।अगर जल्दी किया गया तो वह पकड़ा जा सकता है।सूचना पर यकीन कर प्रभारी निरीक्षक कोरांव ने उप निरीक्षक मनोज सिंह (विवेचक) हेड कांस्टेबल नाजिम खां कास्टेबल रूपेश सिंह की एक टीम बनाकर भेजा।मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने मौजूद आरोपी चांद अली पुत्र मोहम्मद निवासी हनुमानगंज पोस्ट पैतिहा कोरांव प्रयागराज को घेरकर पकड़ लिया।जिसके बाद शातिर ब्यक्ति के हरकत पर पुलिस को संदेह होने लगा उसकी तलासी ली तो उसके पास 06 जिंदा बम पाया गया जिसके बाद पूरी पुलिस टीम तुरन्त हकरत में आयी उसे बम समेत हिरासत में लिया और थाना कोरांव पर ले आयी जहाँ आगे की विधिक कार्यवाही को पूरा किया गया।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-