October 27, 2026

मुकदमे का वांछित आरोपी गिरफ्तार-

Spread the love

मुकदमे का वांछित आरोपी गिरफ्तार सरायइनायत प्रयागराज। थाना सरायइनायत पर मौत कारण बनने से सम्बन्धित धारा में वांछित चल रहे आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर थाने में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष सरायइनायत सुशील कुमार दुबे के कुशल नेतृत्व में उप निरिक्षक दयाराम हेड कांस्टेबल शमीम अहमद कास्टेबल अखिलेश द्वारा थाना सरायइनायत पर पंजीकृत मुकदमा 102/22 धारा 304 के वांछित ज्ञान सिंह पुत्र सूबेदार भारतीया निवासी चंदौहा थाना सरायइनायत जनपद प्रयागराज को थाना क्षेत्र के कसेरुआ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष के अनुशार गिरफ्तार वांछित अपराधी के विरुद्ध आगे की नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।