मुंबई से आ रही पवन एक्सप्रेस में सफर के दौरान बच्चे की तबीयत खराब हुई पिता ने ट्वीट कर मांगी मदद 40मिनटमे पहुंच गई डॉक्टर की टीम——-
ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने पर बच्चे को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाई। बाद में संबंधित यात्री द्वारा रेलवे प्रशासन को ट्वीट के माध्यम से शुक्रिया भी बोला गया।
बताया जा रहा है कि चंदन झा नाम का यात्री अपने परिजनों के साथ गाड़ी संख्या 11061 पवन एक्सप्रेस के एस-1 कोच सै लोकमान्य तिलक से बिहार के मधुबनी जा रहे थे। प्रयागराज आने के पूर्व उसके तीन वर्षीय बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई। बच्चे को एक के बाद एक कई उल्टियां हो गई। चंदन के पास कोई दवाई नहीं थी। इससे वह काफी परेशान हो गया।
इस आपाधापी में सुबह 9.06 बजे उसने ट्वीट किया। कामर्शियल कंट्रोल को इसकी सूचना जैसे ही मिली, वैसे ही मेडिकल टीम को जंक्शन पहुंचने का संदेश दिया गया। सुबह 9.42 बजे ट्रेन जंक्शन पहुंची। यहां डा. अमिता जेसी ने अपनी मेडिकल टीम के साथ बच्चे को अटेंड किया। बच्चे को पूरी तरह से चेक करने के बाद उसे दवा दी गई। उसकी पूरी जांच करने के बाद बच्चे और उसके परिजनों को आगे की यात्रा करने की अनुमति दी गई।

More Stories
क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो द्वारा रखी गयी बैठक हुई संम्पन्न – विजय परमार
एक और एयरलाइन दिवालिया हुई-
मुम्बई जूना पुणे मुम्बई हाइवे पर बस गिरी खाई में हुआ बड़ा हादसा – विजय परमार