September 14, 2026

मुंबई से आये हुए तीन व्यक्ति को प्राइमरी स्कूल पर 14 दिन के लिए कोरेनटाइन

Spread the love

*वाराणसी चोलापुर*

चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्रामसभा नेहिया( खलिया ) में मुंबई से आये हुए तीन व्यक्ति आतिश कुमार पटेल पुत्र संतोष कुमार पटेल उम्र लगभग 22 वर्ष,अश्वनी पटेल पुत्र मुरारी पटेल उम्र लगभग 24 वर्ष व आकाश पटेल पुत्र मुरारी पटेल उम्र लगभग 25 वर्ष की सूचना मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया जिससे त्वरित कार्यवाही करते हुए गांव वालों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन थाना अध्यक्ष चोलापुर हरी नारायण पटेल व चौकी इंचार्ज गोसाईपुर को दी मौके पर अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे गोसाईपुर चौकी इंचार्ज मुन्नी लाल कनौजिया बाहर से आए हुए व्यक्तियों का जांच करवाने के लिए शहर के लिए भेजा तथा जांच के बाद उन्हें गांव के ही प्राइमरी स्कूल पर 14 दिन के लिए कोरेनटाइन करने के लिए कहा।