May 5, 2026

*मुंबई पुल हादसा : पुलिसने बीएमसी-रेलवे के खिलाफ दर्ज किया मामला*

Spread the love

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बाहर एक फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा ढहने के बाद पिछले 12 घंटों में छह लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और भारतीय रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

रेलवे, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और बीएमसी की टीमें शुक्रवार को घटनास्थल का मुआयना कर रही हैं। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा कि पिछले 18 महीनों में शहर में फुटओवर ब्रिज गिरने गिरने की यह तीसरी घटना है। यह घटना गुरुवार शाम 7.35 पर तब घटी, जब पुल पर जरूरत से ज्यादा लोगों का वजन बढ़ गया।