September 7, 2026

मीरजापुर पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*मीरजापुर पुलिस*

*-प्रेस नोट-*

 

*दिनांकः 07.11.2022*

*मीरजापुर पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार —*

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गये हैं ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल नेतृत्व में थाना संतनगर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । अवैध असलहा रखने व तस्करी करने बाले अपराधियों के विरूद्ध चल रही लगातार कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 07.11.2022 को थानाध्यक्ष कमल टावरी थाना संतनगर द्वारा मय हमराह पुलिस बल के मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना संतनगर क्षेत्र से अभियुक्त रामबाबू उर्फ बिक्की पटेल निवासी जमुहरा थाना संतनगर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर जामा तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना संतनगर पर मु0अ0सं0-13/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालाय/जेल भेजा गया ।

*विवरण पूछताछ —*

-पकड़े गये अभियुक्त से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि इनका एक गिरोह है जो आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए तथा आपराधिक कृत्यों को अंजाम देने के लिए जनपद मीरजापुर तथा आस-पास के जनपदों में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त व तस्करी करता है । यह भी ज्ञात हुआ कि मीरजापुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत इसके गिरोह का मुख्य सदस्य एवं इसका साथी सोनू यादव एक अन्य सह अभियुक्त के साथ मय अवैध असलहा/कारतूस के थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर से गिरफ्तार किया जा चुका है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —*

– रामबाबू उर्फ बिक्की पटेल निवासी जमुहरा थाना संतनगर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-24 वर्ष ।

*बरामदगी विवरण —*

– एक अदद देशी तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

*पंजीकृत अभियोग —*

-मु0अ0सं0-13/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना संतनगर, मीरजापुर ।

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*

उ0नि0 कमल टावरी थानाध्यक्ष थाना संतनगर, जनपद¬- मीरजापुर मय पुलिस टीम ।

उ0नि0 राजेश जी चौबे प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मीरजापुर मय टीम