June 11, 2026

मीरजापुर थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा ट्रक पर क्रूरतापूर्वक लादकर वध हेतु ले जा रहे कुल 18 राशि गोवंश बरामद

Spread the love

मीरजापुर थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा ट्रक पर क्रूरतापूर्वक लादकर वध हेतु ले जा रहे कुल 18 राशि गोवंश बरामद | अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व पशु तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.01.2020 को समय 04.00 बजे प्र0नि0 रमेश यादव थाना कटरा व चौकी प्रभारी नटवा विष्णु प्रभा सिंह मय हमराह गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि प्रयागराज (इलाहाबाद) की ओर से एक ट्रक आ रही है जिसपर पशु लदे हुए है, जिसके आगे हेड पर 786 लिखा है । सूचना को सत्य मानते हुए नटवा चौकी के पास सघन चेकिंग व तलाशी की जाने लगी । कुछ ही देर बाद उधर से आती हुई एक ट्रक दिखी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का संकेत दिया गया परन्तु ट्रक चालक ने पुलिस टीम को देख कर वाहन की गति तेज कर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा ट्रक का पीछा किया गया, तो आगे चलकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक को जंगी रोड़ इलाहाबाद बैंक के सामने छोड़कर चालक व अन्य साथी भागने मे सफल रहे, पुलिस टीम द्वारा ट्रक संख्या UP 70 JT 0412 को कब्जे में लेकर तलाशी ली गयी तो उससे 18 राशि गोवंश (बैल) क्रूरतापूर्वक लादे गये प्राप्त हुए । जिसके संबंध में थाना कोतवाली कटरा पर गोवध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
विवरण बरामदगीः-
1 . ट्रक संख्या- UP 70 JT 0412. 

2. कुल 18 राशि गोवंश (बैल)
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. प्र0नि0 रमेश यादव थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर ।
2. उ0नि0 विष्णु प्रभा सिंह चौकी प्रभारी नटवां थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर ।
3. का0 रणजीत सिंह चौकी नटवां थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर ।
4. हे0का0 नर्वेश मिश्रा थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर ।
5. का0 सुशांत शुक्ला चौकी नटवां थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर ।
6. का0 रवि यादव थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर ।
7. का0 लालचन्द्र प्रसाद थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर ।
8. का0 दारा सिंह थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर ।
9. का0 लल्लन यादव थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर ।
10. चालक सच्चिदानन्द राय थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर ।👇👇