November 8, 2026

मीरजापुर की टॉप 10 खबरें – सुमित कुमार द्रिवेदी

Spread the love
  • मध्य प्रदेश के बार्डर हनुमना में भी मिला कोरोना पॉजिटिव पेशेंट
    मीरजापुर/ड्रमंडगंज बाजार से 16किमी की दूरी पर स्थित मध्य प्रदेश के हनुमना नगर में भी कोरोना का पहला पेसेंट कल 9 जुलाई को पाया गया।उपरोक्त जानकारी देते हुए ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी हनुमना डाक्टर नीरेश प्रताप सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में पदस्थ नर्स कोरोना पाज़िटिव पाई गई है। नर्स के परिवार एवं उसके पति के संपर्क में आने वाले लगभग 15 लोगों को सैंपललिंग के लिए बुलाकर क्वॉरेंटाइन किया गया है तथा सम्पर्क में आने वाले अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही तहसीलदार अजय कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच चुके थे। एसडीएम माला त्रिपाठी भी हनुमना पहुंच गई थीं।मध्य प्रदेश के रास्ते से ड्रमंडगंज बाजार में भी कोरोना वायरस के प्रवेश की आशंका जताई जा रही है
  • युवक फांसी के फंदे पर लटक कर दी जान

मीरजापुर हलिया थाना के ड्रमण्डगंज चौकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पटेहरा निवासी संदीप विश्वकर्मा पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा उम्र करीब 22 वर्ष अपने कच्चे मकान के पीछे भूसा रखने के लिए बनाए गए घर मे लगी बल्ली से नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा शुक्रवार को समय करीब 09.40 बजे चौकी प्रभारी ड्रमण्डगंज को उक्त के सम्बन्ध में सूचना दी गयी। सूचना पर चौकी प्रभारी ड्रमण्डगंज द्वारा मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  •  मकान ढहने से तीन बालक घायल

मीरजापुर । शहर कोतवाली क्षेत्र के धुंधी कटरा मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे जर्जर मकान का छत गिर जाने से उसके नीचे सो रहे तीन बच्चें दबकर घायल हो गए । गंभीर रूप से घायल शिवा 7 वर्ष, गणेश 6 वर्ष और पीयूष 5 वर्ष पुत्र किशन को जिला अस्पताल लाया गया । गणेश और पीयूष की हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया । जबकि शिवा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

बताया जा रहा है कि करीब चार पीढ़ी से किशन का परिवार मकान में रह रहा है । बेघर किशन के बाबा किरायेदार के रूप में आये थे । मेहनत मजदूरी करने वाला परिवार मकान जर्जर होने के बाद भी अपने दिन गुजार रहा था । आज सुबह घर के लोग उठकर अपनी दिनचर्या में लगे थे । तीनों बच्चें पलंग पर सो रहे थे । सुबह बच्चों को चादर ओढ़ा कर उनकी दादी उस कमरे से बाहर निकली थी कि कुछ ही देर बाद मकान का छत बैठ गया । आवाज़ के साथ ही कोहराम मच गया । आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलवे में दबे बच्चों को निकालकर जिला अस्पताल ले गए । जैसे जैसे बच्चे निकलते गए लोग उन्हें लेकर अस्पताल भागे । परीक्षण और प्राथमिक उपचार के बाद शिवा को भर्ती कर लिया गया । जबकि गणेश और पीयूष की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया । हादसे के बाद घायल बच्चों की दादी और मां बदहवास अपने कलेजे के टुकडों की हालत देख बार बार बिलख रही थी ।
मौक़े पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट जगतंबा सिंह ने मौका मुआयना किया ।

  • निष्ठा व समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों का उत्साहवर्धन किया गया_पुलिस अधीक्षक
  • मीरजापुर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह द्वारा पुलिस लाईन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का पुलिस लाईन के आदेश कक्ष में साक्षात्कार लिया गया व लिये गये प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली गयी व उनसे सवाल किये गये। रिक्रूट आरक्षियों से आधारभूत प्रशिक्षण के दौरान क्लास व वाह्य क्लास का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे संबंधित प्रश्न व व्यवाहारिक प्रश्न रिक्रूट आरक्षियों से पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा किये गये जिनका जबाब रिक्रूट आरक्षियों द्वारा दिया गया। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को निष्ठा व समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उत्साहवर्धन किया गया।
  •  108 दिन में 12160 वाहनों का चालान रू 217170 का शमन शुल्क वसूला गया

मीरजापुर नोवेल कोरोना वायरस ” COVID – 19 ” वैश्विक महामारी के संकट में दिनांक 25.03.2020 से किये गये लॉकडाउन के 108 वें दिन व दिनांक 01.06.2020 से जारी अनलॉक के 40 वें दिन जनपद मीरजापुर में आज दिनांक 10.07.2020 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो मे नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 185 वाहनों का चालान किया गया व 2000 रुपया शमन शुल्क वसूला गया। इस प्रकार कोविड-19 संकट में लॉकडाउन के 108 दिनों व दिनांक 01.06.2020 से जारी अनलॉक के 40 दिनों में अबतक कुल 347 अभियोग पंजीकृत हुए 649 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा कुल 670 दो पहिया व चार पहिया वाहनो को सीज किया गया, 12160 वाहनों का चालान तथा ₹ 217170/— शमन शुल्क वसूला गया है । जनपदीय पुलिस द्वारा बार-बार आमजन से घर में रहने की अपील की जी रही है अगर किसी प्रकार की कोई सहायता चाहिए तो 102,112,108 पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकते है, हेल्पलाइन पर फोन कर सहायता मांगने वालों को सहायता की जा रही है । झूठी भ्रामक सूचना देने वाले व अफवाह फैलाने वालो के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।

  • लड़की को बहला फुसला कर ले जाने वाले को पुलिस को किया गिरफ्तारमीरजापुर हलिया थाना अंतर्गत अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना हलिया क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के संबंध में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था । उक्त अभियोग के संबंध में त्वरित कार्यवाही करते उ0नि0 मोती सिंह यादव थाना हलिया मयहमराह हे0का0 इन्द्रदेव यादव, का0 रामजी यादव द्वारा मु0अ0सं0-117/2020 धारा 363,366,376 भा0द0वि0 व ¾ पोस्को एक्ट की अपहृता की तलाश व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। मुकदमा उपरोक्त की अपहृता गुरुवार को दुर्जनीपुर तिराहा से बरामद किया गया व अभियुक्त शेर मोहम्मद पुत्र मैनेजर अली निवासी बबुरा खुर्द थाना हलिया मीरजापुर शुक्रवार को समय 10.10 बजे ड्रमडगंज तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
  • 01 किलोग्राम गांजा व एक नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर जनपद में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये गये अभियान के दौरान उ0नि0 रामनगीना यादव चौकी प्रभारी दुबार कलां थाना लालगंज मयहमराह हे0का0 संजय यादव,का0 प्रेम प्रकाश पटेल,का0 राजकुमार चौहान के साथ गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर कस्बा लालगंज के पास से शुक्रवार को समय करीब 11.30 बजे अभियुक्त रामदास केसरवानी पुत्र स्व0 श्रीराम केसरवानी निवासी कस्बा लालगंज थाना लालगंज मिर्जापुर के पास से 01 किलोग्राम नाजायज गांजा व अदद नाजायज चाकू (मानक से अधिक) बरामद कर गिरफ्तार किया गया,उसके विरूद्ध थाना जमालपुर मु0अ0स0- 175/2020 धारा 8/20 NDPS एक्ट Act व मु0अ0स0-176/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

  • फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे युवक का हुआ पर्दाफाश
  • मीरजापुर परिवहन विभाग के अधिकारियों को मिली बड़ी सफलता।आयुश केशरवानी नाम के युवक के द्वारा ड्रामलगंज बाजार में फर्जी पीयूसी सेन्टर प्रदूषण जांच केन्द्र संचालित कर फर्जी तरीके से काम किया करता था। जिसकी जानकारी दिनांक 9. जुलाई 2020 को मीरजापुर परिवहन विभाग को हुई जिसके बाद डॉ आर के विश्वकर्मा सम्मभागीय परिवहन अधिकारी के द्वारा टीम गठित कर की गई। छापेमारी जिसमें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आयुश केशरवानी के द्वारा प्रदूषण जांच केन्द्र का काम किया जा रहा था।जिसे परिवहन विभाग के द्वारा गलत पाये जाने पर अभियुक्त के खिलाफ ड्रॉमलगंज चौकी को जानकारी देकर मौके पर बुलाया व वहीं पर सारे अवैध बोर्ड अथवा मशीनों को जब्त कराया गया।इस मौके पर सम्मभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन मीरजापुर रविकांत शुक्ल। सम्मभागीय निरीक्षक प्रशासनिक ओपी सिंह की मौजूदगी में फर्जी दस्तावेजों को अपने द्वारा जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई व मीरजापुर पुलिस अधीक्षक को पत्रक के माध्यम से जानकारी देते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की मांग की |
  • पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी की गई।
    मीरजापुर पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह द्वारा आज शुक्रवार को अपराह्न 16.00 बजे से पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में सैनिक सम्मेलन कर अपराध गोष्ठी की गयी । अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन के आयोजन के क्रम में सर्वप्रथम जनपद के थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपराध गोष्ठी की गयी, गोष्ठी के प्रारम्भ में सभी सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी माफिया/गुण्डा/ अवांछनिय तत्व उनके कार्यो को विपरीत रुप से प्रभावित करता हो तथा किसी भी सरकारी कर्मचारी अधिकारी को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से धमकी देता है, उनके कार्य में बाधा उत्पन्न करता है तो संबंधित थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक या किसी भी पुलिस अधिकारी को लिखित या मौखिक सूचना दे, संबंधित अवाछनिय तत्व/ माफिया पर कठोरत्तम कार्यवाही करेगे तथा कार्य के लिए भयमुक्त परिस्थिति बनाये रखेगे।
    जनपद की कानून व्यवस्था, आपराधिक प्रकरण, विवेचनाओं के निस्तारण एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही आदि बिन्दुओं की समीक्षा की गयी, टॉप-10 अपराधियों, 4 सीट एफआर का दाखिला, मालों का निस्तारण, वन माफिया, खनन माफिया, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, पॉक्सो व बलात्कार जैसे मुकदमों की विवेचना का निस्तारण, बाइकर्स गैंग के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए, मुकदमों की प्रभावी पैरवी, इनामिया अपराधियों पर नकेल लगाने हेतु समुचित विधिक कार्यवाही निगरानी व चेकिंग, पुराने अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी व चेकिंग, दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर अभियोग करने , चरित्र सत्यापन पासपोर्ट सत्यापन तथा शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित करने, आईजीआरएस एवं अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किये जाने के संबंध में, मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन, वारण्ट, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू का शत प्रतिशत समयबद्ध तामिला कराये जाने के संबंध में, पुराने अभियोगो के तत्काल निस्तारण के संबंध में, समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए ।
    पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का आपस में तथा जनता के प्रति व्यवहार अच्छा हो व सभी मिलजुल कर अपराध नियन्त्रण की कार्यवाही करायें । कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी पुलिस कर्मी नियमित रुप से सेनेटाइजर, मास्क, गल्व्स, का इस्तेमाल करे, पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपराध नियन्त्रण में जनता का सहयोग अवश्य लिया जाये, इसके लिए बीट व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन हो । इसके अलावा थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जनता के बीच जायें व लोगों में विश्वास जगायें कि अपराध नियन्त्रण में पुलिस उनके साथ है और उन्हें किसी बात से डरने की आवश्यकता नहीं है । किसी घटना के सम्बन्ध में सम्बन्धित पुलिस अधिकारीगण को समय से जानकारी अवश्य दें, जिससे कि ससमय कानूनी कार्यवाही की जा सके और साथ ही सभी थाना प्रभारी अपने थानों से प्रतिदिन ड्यूटी हेतु निकलने वाले पुलिसकर्मियों को ब्रीफ अवश्य करें तथा लौटने के बाद उनसे ड्यूटी में आने वाली समस्या के बारे में जानकारी भी प्राप्त करें एवं उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में भी उनसे पूछा जाये । सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि चिन्हित किये गये भू-माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही आवश्यक रूप से करायी जाये व गैंगेस्टर के पंजीकृत मुकदमों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराते हुये उनके विरूद्ध धारा 14(1) की कार्यवाही भी अवश्य करायी जाये तथा अवैधानिक कार्यों से अर्जित की गयी सम्पत्ति को जब्त करायें, ताकि इस प्रकार की प्रवृत्ति को प्रसारित होने से रोका जा सके । समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त थाना प्रभारीगण अपने-अपने क्षेत्र में चलने वाली पुलिस मोबाईलों, रात्रिगश्त, पैदलगश्त एवं चेकिंग में प्रभावी रूप से कार्यवाही करायें तथा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों द्वारा सक्रिय रहकर की जाने वाली कार्यवाही को पूर्ण मनोयोग, ईमानदारी व निष्ठा से निष्पादित किया जाये, जिससे कार्यवाही का बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके।
    इस क्रम में समस्त थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया गया कि विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी करें एवं अभिसूचना संकलित कर साक्ष्य एकत्रित करते हुये गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें, क्योंकि विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले विवेचकों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। चोरी, वाहन चोरी एवं गुमशुदगी के अपराधों के सम्बन्ध में थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित बीट आरक्षी अपने क्षेत्र में जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अन्य व्यक्तियों के संदिग्ध हरकतों के सम्बन्ध में जानकारी कर घटना के खुलासे हेतु लाभप्रद सूचना प्राप्त करें । ग्रामीणों से पूछताछ करें, घटनास्थल का निरीक्षण करें, सम्भव है कि अपराधियों के सम्बन्ध में सुराग मिल जाये। इसी प्रकार गुमशुदा लोगों की बरामदगी के सम्बन्ध में भी इसी प्रकार की कार्यवाही अमल में लाते हुये बरामदगी करायी जाये । संदिग्धों के नम्बर सर्विलान्स पर लगाकर आवश्यक जानकारी की जाये,लम्बित आरोप पत्र एवं फाइनल रिपोर्टो को न्यायालय में दाखिल किये जाने, विसरा परीक्षण में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
    उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी चुनार, क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी सदर, जिला जेलर,प्रतिसार निरीक्षक, आरआई रेडियो, स्वाट टीम प्रभारी, अपराध शाखा प्रभारी, अग्निशमन अधिकारी, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, जीआरपी व रेलवे पुलिस के अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी सहित समस्त थाना प्रभारी व शाखा प्रभारीगण उपस्थित रहे ।
  •  पेशेवर गोवंश तस्कर गिरोह का सदस्य गैगस्टर अपराधी की सम्पतियां की गयी जब्तमीरजापुर अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व शातिर अपराधियों पर कार्यवाही के क्रम पेशेवर गोवंश तस्कर गिरोह का सदस्य गैगस्टर विनोद सोनकर पुत्र बीरबल सोनकर निवासी चन्दईपुर थाना कोतवाली देहात मीरजापुर एक शातिर अभ्यस्त गोवंश तस्कर गिरोह का सदस्य है,ये अपने गिरोह के सदस्यों साथ वध हेतु गोवंशों की तस्करी पुलिस से छुपते छुपाते की जाती रही है। विनोद सोनकर अपने व गैंग के सदस्यों के आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अपराधिक व समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहकर विधिसम्मत प्रकिया से भिन्न प्रकिया अपना कर उसके परिणाम स्वरुप अवैध सम्पति अर्जित की गयी है, जो उसके ज्ञात व वैध आय के स्त्रोतो से क्रय नही की गयी होगी, थाना प्रभारी कोतवाली देहात के रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के अनुमोदन के उपरान्त जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए गोवंश तस्कर गिरोह के सदस्य गैगस्टर विनोद सोनकर के निम्नलिखित चल सम्पतियों की कीमत करीब चार लाख रुपये को कुर्क करने का आदेश दिया गया, थाना कोतावली देहात पुलिस द्वारा उक्त चल सम्पतियां जब्त की गई। फोटो 1 और 2 ख़बर 3 की, मकान ढहने से तीन बालक घायल ।फोटो 3 ख़बर 6 की,लड़की को बहला फुसला कर ले जाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार। फोटो 4 ख़बर 7 की,01 किलोग्राम गांजा व एक नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार फोटो 5 और 6 ख़बर 10 की।