July 23, 2026

मालगाड़ी की चपेट मे आने से 35वर्षीय युवक की मौत हो गई-

Spread the love

मिर्जापुरःमालगाड़ी की चपेट मे आने से 35वर्षीय युवक की मौत हो गई। जी आर पी विन्ध्याचल ने शव को कब्जे मे लेकर पोष्टमार्टम हेतु भेजा है ।बताया जाता है कि जिगना थाना क्षेत्र के भौरुपुरसाटनपट्टी गांव निवासी हरिओम चतुर्वेदी उम्र 35वर्ष पुत्र केशवनाथ चतुर्वेदी रविवार को 10बजे के करीब घर से निकले थे ।परिजनों के अनुसार वह मानसिक रुप से अस्वस्थ भी चल रहा था पौने बारह बजे जिगना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी प्लेटफार्म के किनारे रेल लाइन पार कर रहा था।