*मार्ग दुर्घटना में सीतापुर के सकरन थाने के थानाध्यक्ष की मौत, सिपाही घायल*
लखनऊ। उन्नाव जिले की कोतवाली गंगाघाट के जाजमऊ चौकी क्षेत्र के कल्लू पुरवा हाईवे मार्ग मोड़ के निकट मार्ग दुर्घटना में सीतापुर में तैनात थानाध्यक्ष की मौत हो गई, एक सिपाही घायल हो गया। जनपद फतेहपुर निवासी दरोगा मनीष सिंह वर्तमान में सीतापुर के थाना सकरन के एसओ थे और अपने हमराह सिपाही प्रशांत के साथ निजी कार से सीतापुर से झांसी कोर्ट में साक्ष्य के लिए जा रहे थे। बुधवार देर रात जाजमऊ हाईवे के कल्लू पुरवा मोड़ के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए कानपुर लेन पर पहुंच गई। इसी बीच कानपुर की ओर से आ रहा ट्रक सीधे कार से जा टकराया और कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कार में फंसे दरोगा मनीष सिंह और सिपाही प्रशांत को निकलवा कर कानपुर के रीजेंसी अस्पताल भेजा, जहां थानाध्यक्ष मनीष सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। मनीष सिंह को 8 माह पहले ही सकरन थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया था, इससे पहले वह कमलापुर में थानाध्यक्ष और शहर कोतवाली में चौकी प्रभारी के पद पर भी तैनात रहे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-