June 12, 2026

मायावती ने कांग्रेस पर बोला हमला, स्टाम्प पेपर के जरिए लड़कियों की खरीद-फरोख्त शर्मनाक, माफी मांगें-

Spread the love

मायावती ने कांग्रेस पर बोला हमला,स्टाम्प पेपर के जरिए लड़कियों की खरीद-फरोख्त शर्मनाक,माफी मांगें

 

लखनऊ।बहुजन समाज पार्टी की मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कथित रूप से स्टाम्प पेपर के जरिए लड़कियों की नीलामी का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस पर हमला बोला है।मायावती ने कहा कांग्रेस महिलाओं और राजस्थान की जनता से माफी मांगे।

 

बसपा मुखिया मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि राजस्थान के पंचायतों में लड़कियों की स्टाम्प पेपर पर कर्ज अदाएगी संबंधी खरीद-फरोख्त सामाजिक व सरकारी व्यवस्था को शर्मसार करने वाली यह अति दुःखद घटना है। मायावती ने कहा कि क्या कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी व उनकी राज्य सरकार का लड़कियों के प्रति यही असली क्रूर रूप है।

 

बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि विभिन्न आयोगों द्वारा इस घटना के संबंध में स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करना उचित है, लेकिन यह इसका समुचित हल नहीं है बल्कि वहां की कांग्रेसी सरकार को दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ इस शर्मनाक घटना पर महिला समाज व राज्य की जनता से भी तुरन्त माफी मांगनी चाहिए।

 

आपको बता दें कि इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अशोक गहलोत सरकार को नोटिस जारी किया है। NHRC ने सरकार से पूछा है कि उसने इस तरह के अपराधों के खिलाफ क्या-क्या कार्रवाइयां की हैं और इन्हें रोकने के लिए क्या व्यवस्था है। FTR NEWS