लखनऊ। अखिलेश यादव ने अपने भाषण ने कहा था- ‘यदि मैं विदेश नहीं गया होता तो शायद देश का सबसे अच्छा एक्सप्रेस नहीं बना पाता।
आपके शहर कानपुर को मेट्रो नहीं मिल पाती।’ अखिलेश के अंदाज पर कल सदन में खूब ठहाके लगे थे लेकिन आज बसपा मुखिया मायावती ने उनकी बातों पर सवाल उठा दिया।
मायावती ने एक ट्वीट में लिखा- ‘नवनिर्वाचित यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के अनेकों बार विदेश भ्रमण की आड़ में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव का अपने विदेश दौरों को विकास के बहाने उचित ठहराने का प्रयास उनकी उस कमियों पर पर्दा डालने की कोशिश है जिसका शिकार भाजपा उनको अक्सर बनाती रही है, क्या ये सही है? समग्र विकास के लिए सही सोच व विज़न जरूरी है जो बिना विदेशी दौरे के भी संभव है।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक