*मानसिक चिकित्सालय में अराजकता,कर्मचारियों ने मरीज को बुरी तरह मारपीट कर किया घायल*
*तीन दिन में दो मौत, एक फरार, एक घायल*
वाराणसी। मानसिक चिकित्सालय पाण्डेयपुर में इन दिनों अराजकता चरम पर पहुंच गई है और अधिकारी हैं कि कुछ मानने व सुनने को तैयार नहीं हैं। बीतीरात अराजकता इस कदर बढ़ गई कि कैदी के अस्पताल से फरार होने की जानकारी पर कर्मचारियों ने एक भर्ती मरीज को बुरी तरह मार-पीट कर घायल कर दिया। आज प्रातः उक्त मरीज को पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया। अस्पताल कर्मियों को सन्देह था कि उसको भगाने में भर्ती मरीज इमाम अली 35 वर्ष ने मदद की है। जिसके चलते देर रात अस्पताल कर्मियों ने इमाम अली को मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। अस्पताल सूत्रों की मानें तो उक्त मरीज को मेडिकल बोर्ड द्वारा विगत 8 माह पूर्व ही स्वस्थ घोषित किया जा चुका है।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-