July 17, 2026

मानव सेवा सभी धर्मों में उत्कृष्ट सेवा लेकर चिकित्सक अपना दायित्व पूराकर पुण्य के भागीदार बनें-

Spread the love

*मानव सेवा सभी धर्मों में उत्कृष्ट सेवा लेकर चिकित्सक अपना दायित्व पूराकर पुण्य के भागीदार बनें।*

——————-

 

*निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में सैकड़ों लोगों का हुआ जांच व उपचार।

*हरहुआ।* श्री साकेत वासी रामदास महाराज जी के कृपापात्र महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 उमेश दास महाराज के तत्वावधान में 9 दिवसीय रुद्र महायज्ञ मलौरा के उपलक्ष्य में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर सेहमलपुर, सातो महुआ ,काजीसराय ,हरहुआ वाराणसी के एमडी डॉ0 अनिल यादव के निर्देशन में आयोजित किया गया जिसमें सैकडों लोंगो का जांच व उपचार किया गया। डॉ0 अनिल यादव ने कहा कि मानव सेवा सभी धर्मों में श्रेष्ठ व उत्कृष्ट सेवा है चिकित्सक अपना दायित्व पूरा कर पुण्य के भागीदार बने।उमेश दास जी महाराज , सहसंयोजक गौरीशंकर बाबा व पुजारी बहादुर दास का आशीर्वाद प्राप्त करें। शिविर में सेवा करने से कई तरह के पुण्य के भागीदार बन सकते है। हजारों की संख्या में भक्तों पुरुष,महिला,बच्चों का सेवा करने से एक अलग आनन्द की अनुभूति प्राप्त होती है।

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक समेत डॉ0 विजय शर्मा डॉ0 आर0 पी0संस्थापक संजय शर्मा , राहुल यादव व रवि पांडेय का विशेष योगदान रहा।