November 7, 2026

माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रेरणा एवं डीजीपी मुख्यालय के 100 दिवस के टारगेट पर पॉक्सो अधिनियम में सजा कराने में प्रदेश में अव्वल नंबर पर रहा वाराणसी-

Spread the love

वाराणसी : मॉडल

माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रेरणा एवं डीजीपी मुख्यालय के 100 दिवस के टारगेट पर पॉक्सो अधिनियम में सजा कराने में प्रदेश में अव्वल नंबर पर रहा वाराणसी ।

वहीं बरेली जनपद दूसरे स्थान पर आया है ।

100 दिवस के टारगेट में वाराणसी ने 70 अभियुक्तों को सजा कराई तो वहीं बरेली में 34 अभियुक्तों को सजा सुनाई गई ।

वाराणसी द्वारा अर्जित इस सफलता के मॉडल को अभियोजन मुख्यालय ने सराहना करते हुए नज़ीर के रूप में पूरे प्रदेश को इस रणनीति पर काम करने के लिए बकायदा सर्कुलर जारी किया है ।

इस मॉडल का मूल मंत्र है Low hanging fruit कांसेप्ट । यानी वो केस चुनो जिसमे कम मेहनत में शीघ्र एवं बेहतर परिणाम मिल सके ।

इस सफलता का श्रेय वाराणसी जनपद के सभी अभियोजन अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के team work को जाता है ।

CP Varanasi