June 8, 2026

माध्यमिक स्कूलों का दो पालियों में संचालन किए जाने पर शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर आक्रोश प्रकट किया- अजय मिश्रा

Spread the love

*उन्नाव -माध्यमिक स्कूलों का दो पालियों में संचालन किए जाने पर शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर आक्रोश प्रकट किया। जिले भर के राजकीय, सहायक प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों ने शामिल होकर शिक्षा संहिता के विरूद्ध स्कूल संचालन किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया।*

 

*जिले के शहर व ग्रामीण क्षेत्र के राजाशंकर सहाय, जीनाथजी, अटल बिहारी, राजकीय इंटर कॉलेज, एनपीएन इंटर कॉलेज मौरावां समेत दर्जनों स्कूलों के शिक्षकों ने कार्य भार से मुक्त होकर शासन के दिशा-निर्देश पर विरोध प्रकट किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री व जिलाध्यक्ष देवस्वरूप त्रिवेदी ने कहा कि शिक्षा संहिता में ग्रीष्मकाल में विद्यालय का समय 4 घंटे 35 मिनट व शीतकाल में 5 घंटे 20 मिनट का प्रावधान है। इसके साथ दो पालियों में स्कूल का संचालन न करने का भी नियम है। इसके बाद भी जिले के माध्यमिक स्कूलों में दो पालियों में सुबह 8 से 12 और 12:30 से 4:30 बजे तक स्कूल का संचालन कर 8 घंटे पढ़ाई कराई जा रही है। जो नियम विरूद्ध है। बताया कि इसके विरोध में बुधवार को जिले भर के स्कूलों में इस पर आपत्ति जताई गई। कहा कि शासन अगर जल्द इसमें परिवर्तन नहीं करता है। शिक्षकों का विरोध आगे भी चलेगा*