प्रेस विज्ञप्ति दिनांक:- 12.01.2022
माघ मेले में प्रमुख स्नानों के दौरान सिविल लाइन्स साइड से प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश निषेध रहेगा|
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि रेल प्रशसन द्वारा माघ मेले के प्रमुख स्नानों के दौरान प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस की ओर से निम्न दिए गए दिनों में प्रवेश निषेध रहेगा | इस दौरान सिटी साइड की ओर से आगमन और सिविल लाइंस साइड के निकास की व्यवस्था लागू रहेगी। विवरण निम्नवत है:-
• मकर संक्रांति के पर्व पर दिनांक 13.01.22 को 12:00 बजे से दिनांक 15.01.22 को 24:00 बजे तक |
• पौष पूर्णिमा के पर्व पर दिनांक 16.01.22 को 12:00 बजे से दिनांक 18.01.22 को 24:00 बजे तक |
• मौनी अमावस्या के पर्व पर दिनांक 30.01.22 को 18:00 बजे से दिनांक 02.02.22 को 24:00 बजे तक |
• बसंत पंचमी के पर्व पर दिनांक 04.02.22 को 12:00 बजे से दिनांक 06.02.22 को 24:00 बजे तक |
• माघी पूर्णिमा के पर्व पर दिनांक 15.02.22 को 12:00 बजे से दिनांक 17.02.22 को 24:00 बजे तक |
• महाशिवरात्रि के पर्व पर दिनांक 28.02.22 को 12:00 बजे से दिनांक 02.03.22 को 24:00 बजे तक|


More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-