April 20, 2026

माँ बेटी के साथ मारपीट करने वाली महिला समेत चार पर एससी एसटी का केस दर्ज-

Spread the love

माँ बेटी के साथ मारपीट करने वाली महिला समेत चार पर एससी एसटी का केस दर्ज।

 

करारी कौशांबी

करारी कोतवाली के भइला मखदूमपुर गांव में एक महिला की लिखित जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग लोग जबरन उसे काबिज नहीं होने दे रहे थे। जब महिला ने खेत में मेड चढ़ा दिया तो उक्त दबंग उसे भी बिगाड़ डालें। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उक्त दबंग लोग माँ और उसकी बेटी को लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत एससी एसटी का चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

 

भईला मखदूमपुर गांव की मंजू देवी पत्नी राम सुरेश ने बताया कि गांव के ही सड़क किनारे उसका खेत है। महिला ने अपने खेत में माटी का मेड बना रखी है। 25 मार्च को गांव के ही बिमला देवी खेत की मेड बिगाड़ रही थी। जब मंजू ने इसका विरोध किया तो रवि, दीपक , अरुण पुत्र गण रामबहोरी व छेदनी उर्फ बिमला ने मंजू को जाति सूचक शब्द गाली देते हुए लात घूसों से मारने पीटने लगे। जब बीच बचाव करने मंजू की बेटी कोमल आई तो उक्त दबंग उसका भी हाथ पकड़कर दांत काट कर मारने पीटने लगे। शोर गुल सुनकर आस पास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। मंजू ने करारी थाने में शिकायत किया। करारी पुलिस ने मंगलवार को छेदनी उर्फ बिमला, रवि दीपक, अरुण के खिलाफ एससी एसटी समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। FTR