July 16, 2026

महोबा के एसपी रहे मणिलाल पाटीदार की गिरफ्तारी जल्द- अजय मिश्रा

Spread the love

महोबा के एसपी रहे मणिलाल पाटीदार की गिरफ्तारी जल्द!

 

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है. महोबा के एसपी रहे मणिलाल पाटीदार की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है. मणिलाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें दबिश दे रही हैं. दिल्ली-गुजरात-राजस्थान में मणिलाल के ठिकानों पर दबिश दी गई है. मुख्यमंत्री के आदेश पर कल रात से जारी है दबिश की कार्रवाई. बतादें कि मणिलाल पाटीदार मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं. महोबा में अलग-अलग थानों में मणिलाल पाटीदार पर 2 FIR दर्ज हैं.