महुये से बना रहे थे शराब, पुलिस ने छापा मारकर महिला समेत तीन कारोबारी को पकड़ा
।माण्डा प्रयागराज।माण्डा थाना क्षेत्र गांव कुदर में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर माण्डा पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद करते हुए महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा जहरीली शराब बनाने व बेचने वाले तस्करो की गिरफ्तारी करने हेतु दिए गये कड़े निर्देश के कड़ी में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधिकारी मेजा विमल किशोर मिश्र के निर्देशन में माण्डा पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध शराब बनाने व बेचने वाले के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। माण्डा प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार गौतम निरीक्षक सुभाष सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक राम केवल यादव थाने के अन्य पुलिस तथा आबकारी निरीक्षक की मदत से मुखबिर की सूचना पर आज मंगलवार को गांव कुदर में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने शराब बनाने वाले संदीप कुमार पुत्र स्व0 बाबुलाल व महिला दुर्गावती पत्नी स्व0संतु व मिठाईलाल पुत्र मोहनलाल निवासीगण कुदर माण्डा को गिरफ्तार कर लिया।जबकि एक भट्टी संचालक भागने में सफल रहा।छापेमारी मौके पर पुलिस ने चल रही दो भट्टी तथा 03 कुन्तल लहन को नष्ट करते हुए 60 लीटर शराब व शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण आदि बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों को बरामद सामान के साथ थाने ले आयी सम्बन्धित मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही को पूरा कियाl

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-