April 27, 2026

महीनों से चल रहे सीवर कार्य अभी तक पूरा न होने से क्षेत्रीय जनता परेसान-

Spread the love

जन समस्याएं:-

महीनों से चल रहे सीवर कार्य अभी तक पूरा न होने से क्षेत्रीय जनता परेसान।

नगर निगम की कछुआ चाल से जनता हलाकान परेशान।

लोगो को आने जाने में होती है काफी दिक्कत कई बार शिकायत के बाद भी नही हो रहा कार्य।

बता दे अति व्यस्त रहने वाला पांडेपुर चौराहा इस समय जाम के झाम से झेल रहा है महीने भर से चल रहा खुदाई का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ पांडेयपुर चौराहे से हुकुलगंज , चौकाघाट जाने वाले मुख्य मार्ग पर महीनों पहले सीवर लाइन कार्य के लिए खुदाई किया गया था जो अभी तक पूरा नहीं किया जा सका। भगवान भोले शंकर के भक्त कांवरियों का भी आना प्रारंभ हो गया है समय रहते इसको दुरुस्त नहीं कराया गया तो और ज्यादा समस्याएं पैदा होने की संभावना है।