June 8, 2026

महीने की शुरुआत में पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर आम जनता को मामूली राहत मिली- अजय मिश्रा

Spread the love

नई दिल्ली

 

महीने की शुरुआत में पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर आम जनता को मामूली राहत मिली है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने 01 सितंबर 2021 के पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. आज यानी बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है. पिछले 8 दिनों में पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.

 

पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम घटकर 101.34 रुपये और डीजल 88.77 रुपये प्रति लीटर रह गया है. हालांकि देश के आधे से ज्यादा हिस्से में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है. वहीं, डीजल भी कई जगह 100 का आंकड़ा पार कर गया है. भारत अपनी तेल जरूरत का 85 प्रतिशत आयात के जरिये पूरा करता है.

 

Petrol-Diesel Price on 01 September 2021: बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट

 

शहर पेट्रोल डीजल

दिल्ली 101.34 88.77

मुंबई 107.39 96.33

कोलकाता 101.72 91.84

चेन्नई 99.08 93.38

बेंगलुरु 104.84 94.19

भोपाल 109.76 97.57

चंडीगढ़ 97.53 88.48

रांची 96.32 93.71

लखनऊ 98.43 89.15

पटना 103.89 94.65

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

 

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.