*प्रेस नोट थाना कैण्ट गोरखपुर दिनांक 07.10.2022*
*महिला से छेड़खानी कर मोबाइल की लूट करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लूट का मोबाईल बरामद*
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 803/22 धारा 323/354/392/506 भादवि व बढोत्तरी धारा 411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त आदित्य चौहान पुत्र भरत चौहान निवासी परसौनी खुर्द थाना कुबेर स्थान जनपद कुशीनगर के कब्जे से लूट की एक अदद मोबाइल बरामद करते हुए गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*संक्षिप्त घटना व पूछताछ विवरण-*
दिनांक 03.10.22 को वादिनी/पीड़िता द्वारा आदित्य चौहान के विरुद्ध छेडखानी करने व मोबाइल छीन कर भाग जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया । इस सूचना पर थाना स्थानीय की पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त आदित्य उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त उपरोक्त पूछताछ में बता रहा है कि साहब मैं और पीड़िता एक साथ कालेज में पढ़ते थे हम दोनों में पढ़ाई के दौरान बात-चीत होती रही तथा स्कूल छोड़ने के बाद भी कभी कभी बात होती थी । पीड़िता मुझसे बात नही करना चाहती थी लेकिन मै नम्बर बदलकर उसे फोन करता था लेकिन वह मना करती रहती थी । दिनांक 03.10.2022 को मैं एम्स के तरफ जा रहा था वहाँ पर पीड़िता मिली जिसका हाथ पकड़ कर मैं बात करने लगा वह विरोध करने लगी तो मैने उसे मारा तथा उसका मोबाइल छीनकर भाग गया था ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता -*
आदित्य चौहान पुत्र भरत चौहान निवासी परसौनी खुर्द थाना कुबेर स्थान जनपद कुशीनगर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 803/22 धारा 323/354/392/506/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
*बरामदगी-*
लूट का मोबाइल
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 संतोष सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. कां0 रोहित सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-