लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की एक-दसूरे के ऊपर बयानबाजियां शुरु हो गईं हैं। इस दौरान नेता मर्यादा को लांघकर विवादित बयान दे रहे हैं। इसी क्रम में यूपी की एक महिला भाजपा विधायक के बसपा प्रमुख मायावती को लेकर बिगड़े बोल सामने आए हैं। विधायक के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बबुरी के परनपुरा गांव में आयोजित किसान कुंभ महाअभियान में मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह ने भाषण देते हुए मायावती को अपशब्द कहे। इसको लेकर इलाके में चर्चा है।
भाजपा की महिला विधायक ने सपा बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ शनिवार को अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मायावती न तो नर लगती हैं ना नारी। गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए मायावती को महिला जाति पर कलंक बताया और कहा कि उन्होंने सत्ता के लिये चीरहरण करने वालों से हाथ मिला लिया।…

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक