October 28, 2026

महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके परिवार में पति पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया-

Spread the love

*प्रेस-नोट दिनांक 08.08.2022 परिवार परामर्श केन्द्र गोरखपुर*

 

*महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके परिवार में पति पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया।*

 

*प्रार्थिनी कहकशां परवीन के प्रार्थना पत्र पर आज दिनांक 08.08.2022 को पति जुनैद अनवर की लगातार कई तिथियो पर काउंसलिंग की गई। पति पत्नी के बीच का यह मामला सन् 2004 से कई अदालतों में लंबित है तथा पति पत्नी के मध्य किसी दूसरी महिला के आ जाने के कारण दोनो पक्षों के मध्य विवाद बढता चला गया ।* इस शिकायत पर परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर में सभी पक्षों को बुलाया गया तथा इस मामले में सामाजिक, वैधानिक तथा मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। तीनों पक्षों द्वारा उनके बयान लिए गए तथा अनावश्यक अदालती कार्रवाई से बचने की सलाह दी गई। *दोनों पक्षों ने काउंसलिंग के बाद लिखित में अपना बयान दिया तथा पति पत्नी ने राजीनामा लिख कर दिया, जिससे भविष्य में मुकदमे वापस होंगे, और पति पत्नी के बीच फिर से सौहार्दपूर्ण संबंध कायम होंगे।* इस काउंसलिंग में मामले को सुलझाने में *काउंसलर देवेंद्र कुमार ,काउंसलर डॉ आनंद, प्रभारी भूपेंद्र मिश्रा, मुख्य आरक्षी मिथिलेश राय, अनीता पांडे, आरक्षी रेनू उपाध्याय तथा रंजू मिश्रा* की भूमिका सराहनीय रही। परिवार परामर्श केंद्र ,गोरखपुर इस दंपत्ति के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।