June 24, 2026

महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके परिवार में पति पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया-

Spread the love

*प्रेस-नोट दिनांक 19.07.2022 परिवार परामर्श केन्द्र गोरखपुर*

 

*महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके परिवार में पति पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया ।*

 

प्रार्थीनी साक्षी सिंह उर्फ सिमरन के प्रार्थना पत्र पर लगातार काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के क्रम में आज दिनांक 19.07.2022 को काउंसलिंग कर परिवार के दोनो पक्षो को आमने-सामने बैठाकर सामाजिक, हिंदू विवाह की विशेषता और वैवाहिक जीवन के महत्तवपूर्ण पहलुओं का ज्ञान कराया गया । दोनों ही पक्ष काउंसलिंग के बाद अपना वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ सहमत हुए इसका परिणाम सुखद निकला । दोनों पक्षों में सहमति हो जाने पर राजी खुशी से आगे समाज व परिवार में रहने के लिए विदाई संपन्न की गई। काउंसलिंग में इस मामले को सुलझाने में काउंसलर प्रिया कुमारी, योगेन्द्र गोंड, परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी भूपेंद्र कुमार मिश्रा, मु0आ0 करिश्मा गुप्ता , मु0आ0 कौशल्या चौहान, मु0आ0 मिथीलेश राय, मु0आ0 अनीता पांडे ,आरक्षी रेनू उपाध्याय, आरक्षी रंजू मिश्रा व आरक्षी अनीता यादव ने अथक प्रयास किया । परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर इस दंपत्ति के सुखद जीवन की कामना करता है।