October 20, 2026

महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या का खुलासा-

Spread the love

*_📡लखीमपुर. महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या का खुलासा हो गया है. पति ने मारपीट के दौरान महिला डॉक्टर की हत्या कर दी. हत्या की घटना को छिपाने के लिए पति ने 400 किमी दूर अंतिम संस्कार किया और वापस आकर पत्नी की गुमशुदगी की FIR दर्ज कराई._*

 

*_शक होने पर पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है. महिला डॉक्टर शहर के बहादुरनगर निवासी थी. सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया महिला गुमशुदगी की जांच के दौरान कई अहम सुराग लगे. महिला के पति और ससुर का फोन दो दिन बंद था. शक होने पर पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ है. बीते 26 नवंबर को घरेलू झगड़े में डंडा लगने से डॉक्टर महिला की मौत हो गई थी. जिसके बाद पति और ससुर ने महिला के शव को हापुड़ ले जाकर अंतिम संस्कार किया._*

 

*_बाद में लापता होने की एफआईआर दर्ज करा दी. सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया जिस एंबुलेंस से महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये थे, उसके ड्राइवर से पूछताछ हुई है. मामले में पति और ससुर को हिरासत में लिया गया है|_*