June 24, 2026

महिला की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा-

Spread the love

*महिला की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा*

 

भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाकर बुधवार की रात हंगामा शुरु कर दिया। अस्पताल में हंगामा होने की सूचना पर दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी पहुंचे। घण्टे भर जद्दोजहद करने के बाद मामला को शांत कराया। मृतक महिला खोजवा किरहिया इलाके की रहने वाली थी। महिला ने सिर दर्द होने पर सुबह घर पर दवा खाई। दवा खाने के बाद उल्टी होने पर परिजनों ने रवींद्रपुरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।डॉक्टर महिला को वेंटिलेटर पर रख दिया। रात में मृतक घोषित कर दिया।