November 7, 2026

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आठ साल की उपलब्धियों की समीक्षा के लिए वाराणसी में जोनल बैठक का आयोजन-

Spread the love

पत्र सूचना कार्यालय

भारत सरकार, वाराणसी

*महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आठ साल की उपलब्धियों की समीक्षा के लिए वाराणसी में जोनल* *बैठक का आयोजन*

 

*केन्‍द्रीय मंत्री श्रीमती स्‍मृति ईरानी करेंगी संबोधित*

*दिनांक-05.06.2022*

वाराणसी। केन्‍द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्‍मृति जुबिन ईरानी 06 जून, 2022 (सोमवार) को अपने मंत्रालय की आठ साल की उपलब्धियों की समीक्षा के लिए वाराणसी में जोनल बैठक में हिस्सा लेंगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आठ साल की उपलब्धियों की समीक्षा बैठक बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल के सभागार सुबह 10 बजे से 3.20 बजे तक होगी। इस मीटिंग में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू व कश्मीर और लद्दाख के मंत्री व अधिकारी शामिल होंगे।

 

मीटिंग के दौरान 8 साल की उपलब्धियों पर वित्त और स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ साथ यूनीसेफ, विश्‍वबैंक तथा राज्‍य सरकारें प्रजन्‍टेशन प्रस्‍तुत करेंगी। बैठक में महिला लाभार्थी एवं बाल लाभार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा खुला संवाद और 1 सत्र सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता का भी होगा। बैठक के दौरान सभी राज्यों को विकास कार्यक्रमों पर जोर देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से जुड़ी लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। केन्‍द्रीय मंत्री, श्रीमती स्‍मृति ईरानी अंत में मीटिंग को संबोधित करेंगी। बैठक में मंत्रालय की राज्यमंत्री डॉ. मंजुपारा महेंद्र भाई, यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या और राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला की विशेष मौजूदगी रहेगी। सायं में केंद्रीय मंत्री पंडित दीन दयाल अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर का दौरा कर सेंटर में रह रही लड़कियों व महिलाओं का हाल जानेंगी।

वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन केन्‍द्रीय मंत्री श्रीमती स्‍मृति ईरानी मंगलवार को सुबह 10 बजे से 10.30 तक रामसीपुर स्थित आंगनवाड़ी केन्‍द्र का अवलोकन करेंगी । इसके बाद वाराणसी के काशी विद्यापीठ ब्लाक स्थित पंडितपुर में एक वैलनेस सेंटर का दौरा करेंगी। शाम 3:30 से 4.30 तक केंद्रीय मंत्री कमिश्नरी सभागार में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगी। केन्‍द्रीय मंत्री शाम 05.50 बजे नियमित विमान सेवा के माध्‍यम से वाराणसी से नई दिल्‍ली के लिए रवाना हो जाएंगी ।