*#महिलाओ_के_अपमान_में_DM_साहब_मैदान_में…….//*
#सुना है अनपढ़ ग्वार देहातियों को महिलाओ से बात करने की तमीज नही होती है #पर आप तो एक IAS है आपसे बार बार ऐसी त्रुटि क्यों……..??
#आखिर बार बार हर बार अपनी जुबान के चलते सुर्ख़ियो में क्यों रहते है साहब…..//
#आप तो एक IAS आफिसर हो शालीनता सहनशीलता तो आपके गुण होने चाहिए #पर आप तो महिलाओ का सम्मान तक नही करते हो……//
#ऐसे अधिकारियो के चलते सरकार की छवि धूमिल होती है #फिर भी इनके ऊपर कार्रवाई क्यों नही…….??
#प्रधानमंत्री आवास योजना मामले में मिलने पहुँची महिलाओं से डीएम ने कहा यहाँ खैरात नही बट रही….#साहब जो बट रहा है #वो ठावकी तनख्वाह भी नहीं है ……//
#आक्रोशित महिलाओं ने डीएम के सामने की नारेबाजी……//
*#सुर्ख़ियो में बने रहने का शौक है श्रीमान जी को……//*
#जिले का सबसे बड़ा अधिकारी यानी जिलाधिकारी जिसका सबसे महत्वपूर्ण कार्य वर्तमान सरकार की वो लाभकारी योजनायें जिसका फायदा सीधे तौर पर आम जनता को हो उसको गंभीरता से लेना होता है ताकि आमजनमानस इस लाभ से वंचित न रह जाये लेकिन बड़ा हैरत होती है ये जानकर कि जिस जनपद का विधायक सरकार में कैबिनेट मंत्री हो उस जिले के डीएम को महिलाओं के आदर सम्मान की बात छोड़िए बात करने की भी तमीज न हो भला उस जिले की व्यवस्था क्या होगी इसे समझना बहुत आसान है……//
#आये दिन अपने खराब व्यवहार के लिए सुर्ख़ियो में रहने वाले *#शाहजहाँपुर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह* की जो बार बार अपने व्यवहार के चलते रहते है सुर्ख़ियो में ताजा मामला आज दोपहर कलेक्ट्रेट का है जहाँ समाजसेवी सावित्री शर्मा कुछ महिलाओं के साथ डीएम से मिलने पहुँची जहाँ उन्होंने उन्हें बताया कि करीब 3 वर्ष बीत गए लेकिन इन महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन के बाद भी आवास नही मिला। आरोप है इस बात पर डीएम भड़क गए और कहा कि यह कोई खैरात नही बट रही है समाज सेवी ने कहा कि आप शिकायती पत्र पर यही बात लिख कर दे दीजिये बस फिर क्या था साहब का गुस्सा भड़क गया आरोप है कि वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों से महिलाओं को धक्के मारकर बाहर निकल दिया गया लेकिन बात अभी खत्म नही हुई गुस्साई महिलाओं ने डीएम ऑफिस के बाहर ही डीएम मुर्दाबाद के नारे लगाए डीएम ने जब शोर शराबे की आवाज सुनी और बाहर आये तो उन्होंने हालात को देखते हुए मौके से तुरंत ही चुपचाप निकले में अपनी समझदारी समझी योगी सरकार महिला सशक्तिकरण अभियान का दम भरती है। जिसमे महिलाओं की सुरक्षा से लेकर उनकी किसी भी समस्या को जल्द से जल्द समाधान करने का दावा करती नजर आती है उनके इस अभियान को उनके मंत्रियों से लेकर विधायक और सरकारी अमला जनता के लिए अमल में लाता है अब ये बात समझ मे नही आती है कि इसी जिले के रहने वाले सुरेश कुमार खन्ना पिछले 8 बार से लगातार विधायक है और वर्तमान सरकार में कैबिनेट मंत्री तो फिर ऐसा कैसे हो सकता है कि जिले में उनकी बगैर मर्जी के किसी भी अधिकारी की तैनाती होती हो। वो जनता की समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुचाने की दम रखते हैं…….//
#अगर समय रहते ई जैसे अधिकारिओ पर माननीय मंत्री महोदय ने सज्ञान नही लिया तो ये उनके और उनकी सरकार दोनों के लिए बेहद कष्ट दाई साबित होगा…..//

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-