*4/03/2021 फतेहपुर :- महिलाओं नें कलश यात्रा निकाल कर जगायी आत्मनिर्भरता की अलख |*
*सिर पर कलश लेकर घूमी महिलाओं नें अधिकारों के प्रति अन्य को किया जागरूक |*
*राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह नियमानुसार दस दिनों तक प्रशिक्षण ग्रहण करने के उपरांत महिलाओं नें ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों के समक्ष न्याय पंचायत संकुल संघ का किया गठन,विभिन्न पदों पर हुई नियुक्ति |*
*महिलाओं नें मुख्य अथिति के रूप में गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल को किया आमंत्रित, आयोजन में अध्यक्ष रहीं उपस्थित |*
*अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा : स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं अपनी छोटी छोटी आर्थिक बचत करके स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करके आर्थिक रूप से मजबूत होकर अपने परिवार को प्रगति की ओर अग्रसर कर सकेंगी |*
*जिले के शाह कस्बे में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं नें सिर पर कलश रख कर कलश यात्रा निकली | इस दौरान बैठक व पदाधिकारी नियुक्ति सभा का आयोजन किया गया | जिसमें महिलाओं को न्याय पंचायत संकुल संघ का गठन करते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष आदि पदों पर नियुक्त किया गया इस दौरान ब्लाक स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे | स्वयं सहायता समूहों में सम्मिलित रहीं गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की सैकड़ो महिलाओं नें संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल को मुख्य अथिति के रूप में आमंत्रित किया | अध्यक्ष हेमलता पटेल पूरे आयोजन में उपस्थित रहीं | अध्यक्ष नें कहा समाजहित हेतु संघर्ष करने के साथ साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से भी मजबूत बनना अत्यंत आवश्यक है | यह अच्छी पहल है | समूह से जुडी महिलायें अन्य महिलाओं को भी जागरूक कर रही हैं |स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं अपनी छोटी छोटी आर्थिक बचत करके स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करके आर्थिक रूप से मजबूत होकर अपने परिवार को प्रगति की ओर अग्रसर कर सकेंगी | इस दौरान रेनू देवी, रेखा, रेशमा, प्रीती, शिवदेवी, नीलम, जगत नारायण अवस्थी, सोमनाथ, आलोक आदि उपस्थित रहे |*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-