महाशिवरात्रि पर्व दिनांक 11.03.2021 के अवसर पर महानगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने हेतु समय प्रातः 02ः00 बजे से रात्रि 23ः00 बजे तक भारी वाहनों का शहर क्षेत्र में निम्न प्रकार से डायवर्जन किया जायेगा।
1-रेलवे रोडवेज बस स्टैण्ड से जनपद देवरिया को जाने वाली समस्त बसें यूनिवर्सिटी चैराहा, छात्रसंघ, पैडलेगंज, अमर उजाला तिराहा, तारामण्डल होकर अपने गन्तव्य को जायेगीं।
2-जनपद देवरिया से आने वाली महानगर क्षेत्र में समस्त बसें खोराबार बाईपास से तारामण्डल, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज, छात्रसंघ, यूनिवर्सिटी चैराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगी।
3-कुशीनगर की तरफ से आने वाले समस्त भारी/व्यवसायिक वाहन कूड़ाघाट तिराहे से मोहद्दीपुर, पैडलेगंज होकर अपने गन्तव्य को जायेगी।
4-रेलवे रोडवेज बस स्टैण्ड से फरेन्दा, महराजगंज, सिद्वार्थनगर की तरफ जाने वाली समस्त प्रकार की बसें यूनिवर्सिटी चैराहा से मोहद्दीपुर, चारफाटक ओवरब्रिज, कौवाबाग, पादरी बजार, खजान्ची होकर अपने गन्तव्य को जायेगी।
5-महराजगंज,सिद्वार्थनगर, फरेन्दा की तरफ से आने वाली समस्त प्रकार की बसें खजान्ची से पादरी बजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर होकर अपने गन्तव्य को जायेगी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-