महाप्रबन्धक ने डीआरएम संग आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण यात्री सुविधाऐ मुहैया कराने का दिया निर्देश
(शीतल निर्भीक ब्यूरो)
आजमगढ़।महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे श्री अशोक कुमार मिश्र ने आज शुक्रवार को अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बनारस स्टेशन से निरीक्षण स्पेशल गाड़ी से रवाना होकर वाराणसी-शाहगंज-आजमगढ़ रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुँचे और स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया।इस दौरान महाप्रबन्धक ने डीआरएम संग निरीक्षण करने के उपरांत यात्री सुविधाऐ मुहैया कराने का दिया निर्देश।
इस अवसर पर उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री रामाश्रय पाण्डेय,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय)श्री राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय श्री सत्यम सिंह,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा0 अभिषेक ,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय,मंडल विद्युत इंजीनियर कर्षण श्री विनीत श्रीवास्तव, मंडल इंजीनियर सामान्य श्री सी.पी.कुजूर समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक गण उपस्थित रहे।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री अशोक कुमार मिश्रा ने अपने निरीक्षण के दौरान आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुख-सुविधाओं,टिकट काउंटरों,पीपी शेल्टर,आर0सी0सी0 बेंच,स्टालों, प्रतीक्षालयों,सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म,सामान्य यात्री लाउन्ज एवं उसमें बने एक स्टेशन एक उत्पाद स्टाल का गहन निरीक्षण किया।इसके साथ ही उन्होंने रेलवे की एक स्टेशन एक उत्पादयोजना के अन्तर्गत आजमगढ़ स्टेशन पर लगाए गये आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी एवं खिलौनों के स्टाल पर उत्पादों का ब्यौरा लिया।
महाप्रबन्धक श्री अशोक कुमार मिश्रा ने अपने निरीक्षण यान से रियर विंडो ट्रेलिंग के दौरान रेलवे ट्रैक की डीप स्क्रीनिंग एवं ओवर हेड ट्रैक्शन की मानिटरिंग की और इस खण्ड के स्थाई एवं अस्थाई सतर्कता आदेशों का संज्ञान लिया और उन्होंने उक्त रेल खण्ड के सभी स्टेशनों पर दोहरीकरण से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा करते हुये स्टेशनों पर समुचित संसाधनों यथा पैदल उपरिगामी पुल, 24 कोचों के अनुरूप हाई लेवल प्लेटफॉर्म, स्टेशन पर विद्युत प्रकाश, हाई मास्ट लाइट के प्रावधान, पीने के पानी हेतु वाटर बूथ ,शौचालय, दिव्यांग यात्रियों हेतु रैम्प बनाने, मानक के अनुसार स्टेशनों पर यात्री सुविधा के विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं पूर्णता की समीक्षा की और सम्बंधित को निर्देश दिया ।
पूर्वोत्तर रेलवे मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी के जन सम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि महाप्रबंधक अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने मऊ-औड़िहार-गाजीपुर सिटी करीमुद्दीनपुर रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग एवं गाजीपुर सिटी- करीमुद्दीनपुर खण्ड का पुश ट्रॉली निरीक्षण करने हेतु रवाना हुए।

More Stories
पूर्व मंत्री अंगद यादव समेत 4 को आजीवन कारावास-
युवक ने अपने मां-बाप वह छोटी बहन को कुल्हाड़ी से काटा-
फूलपुर से सपा विधायक बाहुबली रमाकांत यादव आजमगढ़ कोर्ट में पेशी-