*इलाहाबाद हाईकोर्ट न्यूज़*
प्रयागराज
महंत नरेंद्र गिरी हत्या मामले में गिरफ्तार शिष्य आनंद गिरी की जमानत पर नहीं हो सकी सुनवाई
अगली सुनवाई 25 जनवरी को
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले के आरोपी आनंद गिरी की जमानत अर्जी पर सुनवाई न हो सकी।
याची के अधिवक्ता का लिंक सही ढंग से न मिल पाने के कारण सुनवाई 25जनवरी के लिए टाल दी गई।
अर्जी पर दोनों पक्षों की तरफ से जवाबी हलफनामे दाखिल किए जा चुके हैं।
यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने दिया है।
याची की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल स्वरूप चतुर्वेदी व सी बी आई की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश व संजय कुमार यादव बहस कर रहे हैं।
आनंद गिरी पर महंत नरेंद्र गिरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। निचली अदालत ने आनंद गिरी की जमानत पहले ही खारिज कर दिया है।
जिसके खिलाफ आनंद गिरी ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-