April 22, 2026

मरीज की मौत पर परिजनों की किया हंगामा।

Spread the love

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी कॉलोनी में स्थित पीएमसी हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज की मौत पर परिजनों ने गुरुवार की सुबह जमकर हंगामा किया। अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा होने की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर भेलुपुर ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत करवाया। इस दौरान हॉस्पिटल के प्रबन्धक ने दवा के बिल में भी डिस्काउंट किया। उसके बाद परिजन शांत हुए।
सोनभद्र के रावर्ट्सगंज के रहने वाले अजय कुमार 34 वर्षीय की बीते मंगलवार को सड़क हादसे में घायल होने के बाद परिजनों ने पीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया था। और उसके बाद इलाज शुरू हुआ। अजय के भाई सतीश ने आरोप लगाया कि डॉक्टर पहले दिन से ही इलाज करने में लापरवाही कर रहे थे।जिसके कारण इलाज में घोर लापरवाही होने के कारण मेरे भाई की मौत हो गई।मामला शांत होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा

www.mvdindianews.in