प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं।
भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई जनता लड़ रही है, जनता के साथ मिलकर शासन,प्रशासन लड़ रहा है। भारत जैसा विशाल देश जो विकास के लिए लिए प्रयत्नशील है, गरीबी से निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। उसके पास कोरोना से लड़ने और जीतने का यही एक तरीका है । हमारे साथियों ने इतने कम समय में तीन लाख किलोमीटर की हवाई उड़ान भरी है और 500 टन मेडिकल सामग्री देश के कोने-कोने में पहुंची है। इसी तरह रेलवे के साथी भी दिन-रात काम कर रहे हैं । पूरे देश में,गली-मोहल्लों में,जगह-जगह पर आज लोग एक दूसरे की सहायता के लिए आगे आये हैं। गरीबों के लिए खाने से लेकर,राशन की व्यवस्था हो, लॉकडाउन का पालन हो,अस्पतालों की व्यवस्था हो, मेडिकल उपकरण का देश में ही निर्माण हो-आज पूरा देश,एक लक्ष्य, एक दिशा साथ-साथ चल रहा है ।
covidwarriors.gov.in वेबसाइट बनाई, वेबसाइट से अबतक सवा करोड़ लोग जुड़े-

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-