July 13, 2026

*मन की बात में पीएम मोदी नेकहा- पुलवामा हमले के खिलाफ भारत के साथ पूरा विश्व*

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 53वीं बार ‘मन की बात’ की। इसमें उन्होंने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और जवानों की पराक्रम गाथा को बयां किया। लवामा हमले पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत-माता की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले देश के सभी वीर सपूतों को मैं नमन करता हूं। यह शहादत, आतंक को समूल नष्ट करने के लिए हमें लगातार प्रेरित करेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों को उन्‍हीं की भाषा में जवाब दिया है। उन्‍होंने कहा कि देश के सामने आई इस चुनौती का सामना, हम सबको जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद और अन्‍य सभी मतभेदों को भुलाकर करना है ताकि आतंक के खिलाफ हमारे कदम पहले से कहीं अधिक दृढ़ हों, सशक्त हों और निर्णायक हों।

पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है।अगले दो महीने, हम सभी चुनाव की गहमा-गहमी में व्यस्त होंगे। मैं खुद भी इस चुनाव में एक प्रत्याशी रहूंगा। स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा का सम्मान करते हुए अगली मन की बात मई महीने के आखरी रविवार को होगी।