August 29, 2026

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट सौम्या चौरसिया को ईडी ने किया गिरफ्तार-

Spread the love

*मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट सौम्या चौरसिया को ईडी ने किया गिरफ्तार.उससे पहले ईडी ने आईएएस अधिकारी समीर विष्णोई और व्यापारी सूर्यकांत तिवारी सहित तीन अन्य को किया था गिरफ्तार*

 

*खदानों में लगे ट्रांसपोर्टर और ट्रकों पर अवैध लैवी वसूलने का है यह मनी लांड्रिंग मामला.यह आशंका जताई जा रही है कि 16 महीनों में 500 करोड़ रुपये किए गए यहां से वहां*

 

*जानकारी के मुताबिक ईडी द्वारा सौम्या चौरसिया को छत्तीसगढ़ में कथित कोयला ढुलाई घोटाले में मनी लांड्रिंग की जांच के संबंध में किया गया है गिरफ्तार*

 

*छत्तीसगढ़ राज्य की शक्तिशाली नौकरशाह मानी जाने वाली सौम्या चौरसिया को ईडी द्वारा पूछताछ के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत किया गया गिरफ्तार*

 

*ईडी ने अक्टूबर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी समीर विश्नोई और दो अन्य लोगों को मामले में कई छापे मारने के बाद किया था गिरफतार*

 

*ईडी द्वारा आयकर विभाग की एक शिकायत का संज्ञान लेने के बाद शुरू की गई मनी लांड्रिंग की जांच ‘‘एक बड़े घोटाले से संबंधित है, जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यवसायी, नेता और बिचौलिए के गठजोड़ द्वारा छत्तीसगढ़ में ढुलाई किए गए प्रत्येक टन कोयले से 25 रुपये प्रति टन की गई है अवैध धन उगाही*

 

*छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में ईडी पर अपना हमला तेज करते हुए जांच एजेंसी पर अपनी हद पार करने और राज्य में लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का लगाया था आरोप*