बिहार से MVD INDIA NEWS के लिए मो0 नदीम अख्तर की रिपोर्ट
*मध्य विद्यालय शाहनगर को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गौरीपुर में परिवर्तित होने से ग्रामीणों में आक्रोश*
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत अंतर्गत अवस्थित मध्य विद्यालय शाहनगर को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गौरीपुर में परिवर्तित होने से पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो गया जिसको लेकर गौरीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ आज करीब 5:00 में बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख अमित कुमार साह एवं वशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला परिषद प्रतिनिधि लड्डू सिंह उपस्थित हुए।वहीं बैठक में उपस्थित ग्रामीणों व बुद्धिजीवियों ने उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कुमारी चंचला व स्थानीय मुखिया राजकुमार मंडल पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य विद्यालय शाहनगर को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गौरीपुर में परिवर्तित करने में प्रधानाध्यापिक व मुखिया का हाथ हैं।जबकि विद्यालय का नाम उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहनगर होना चाहिए। उक्त संबंध में प्रमुख अमित कुमार साह से पूछे जाने में उन्होंने कहा कि उक्त संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी से दूरभाष पर बात हुई हैं।विधानसभा चुनाव के बाद उक्त विषयों पर विचार विमर्श कर समाधान किया जाएगा।वहीं ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय उक्त समस्या का समाधान नहीं किया गया तो शिक्षा विभाग के विरुद्ध धरना प्रर्दशन करने को बाध्य होगें वही प्रधानाध्यापिका कुमारी चंचला इन सभी आरोप को झूठ लाते हुए कहा शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार स्कूल का नाम बदलने का काम किया है मौके पर सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं व पुरूष उपस्थित थे।



More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max