September 25, 2026

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे- अजय मिश्रा

Spread the love

बुलंदशहर

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे. सीएम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने नरौरा ग्राम रवाना हो गए. उनकी दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है.

 

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान और हिमाचल के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा स्थित गंगा किनारे बांसी घाट पर सोमवार को किया जाएगा. इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्र और प्रदेश सरकार के अनेक मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के पहुंचने की संभावना है. नरोरा थाना क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से आने वाले VVIP के लिए चार हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं. कल्याण सिंह के देहावसान की खबर मिलने के बाद से ही डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय, एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत भारती सहित अनेक आलाधिकारी नरौरा में सुरक्षा के साथ अन्‍य व्यवस्थाएं करने में जुटे हैं.