June 4, 2026

मथुरा की अनोखी होली : जलती आग में कूदकर मोनू पंडा फिर सकुशल बाहर आया- अजय मिश्रा

Spread the love

*मथुरा की अनोखी होली : जलती आग में कूदकर मोनू पंडा फिर सकुशल बाहर आया* 👇

 

मथुरा। होली को लेकर पूरी दुनिया में मशहूर मथुरा से 50 किमी दूर छाता तहसील के फालैन गांव में मनाए जाने वाली होली की जलती आग में कूदकर सकुशल वापस बिना जले निकल आने की अद्भुत परंपरा सोमवार को एक बार फिर जीवंत हुई।

यहां के फालैन गांव में प्रह्लाद की तरह 15 फीट चौड़ी धधकती आग में सोमवार की सुबह 5:00 बजे *मोनू पंडा* नाम का एक शख्स कूद गया। होलिका की ऊंची-ऊंची लपटों के बीच से जब पंडा दौड़ते हुए निकला तो इसे देखने वाला हर कोई अचंभित हो उठा। यह नजारा देखकर लोग भक्त प्रह्लाद के जयकारे लगाने लगे। आग में कूदने के बाद भी मोनू को कुछ नहीं हुआ। मोनू पंडा का परिवार सदियों से इस परंपरा को निभा रहा है। रविवार देर रात से ही इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए हर वर्ष की तरह इस साल भी हजारों लोग जमा थे।