April 22, 2026

मतगणना के दौरान सुरक्षा/यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में आमजन को सामान्य निर्देश-

Spread the love

मतगणना के दौरान सुरक्षा/यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में आमजन को सामान्य निर्देश-*

◆मतगणना के दौरान लखनों तिराहा की तरफ से आने वाले मतगणना कर्मी व एजेंट सरपतहां न्यायालय स्थित बैरियर पर चेकिंग के बाद अपने वाहनों को सामने खाली मैदान में पार्क करेंगे एवं मोढ की तरफ से आने वाले मतगणना कर्मचारी व एजेंट अपने वाहन पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित बैरियर से पूर्व खाली स्थान में अपने वाहनों को पार्क कर चेकिंग के उपरांत अंदर प्रवेश करेंगे।
◆किसी भी व्यक्ति, उम्मीदवार व मतगणना अभिकर्ता आदि द्वारा मोबाइल फोन, माचिस, लाइटर अथवा अन्य कोई ज्वलनशील वस्तु मतगणना केंद्र में लेकर जाना पूर्णतया प्रतिबंधित है।
◆महिलाओं की चेकिंग महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही की जाएगी।
◆बिना वजह किसी भी व्यक्ति का मतगणना स्थल पर प्रवेश वर्जित रहेगा। मतगणना एजेंट मतगणना के दौरान बार-बार अंदर बाहर नहीं आ जा सकेंगे।
◆मतगणना केंद्र के बाहर यातायात/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कुल-04 बैरियर स्थापित किए गए हैं-
प्रथम बैरियर कलेक्ट्रेट परिसर व जनपद न्यायालय के पास, द्वितीय बैरियर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को जाने वाले रास्ते पर, तृतीय बैरियर कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर एवं चतुर्थ बैरियर पुलिस कार्यालय के समीप बनाया गया है।
◆मतगणना को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु कुल-02 कंपनी केंद्रीय बल, 01 कंपनी पीएसी सहित लगभग 01 हजार पुलिसकर्मी व होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
उक्त के अतिरिक्त एक कम्पनी केंद्रीय बल समस्त थानों पर शांति/कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु लगाया गया है। जो सम्बन्धित थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।